इंदिरा मिल रोड पर बारात में आतिशबाजी के चिंगारी से दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट।संवाद
- फोटो : Archive
नई बाजार। नगर के इंदिरा मिल रोड शहाबाबाद में रविवार की रात 11 बजे आतिशबाजी से निकली चिंगारी से इलेक्ट्राॅनिक दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान में रखा इलेक्ट्राॅनिक सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया।
जौनपुर जनपद के पचवल निवासी कृष्णा मौर्या नईबाजार बाजार में किराये पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं। रविवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब 10.30 बजे के आसपास मथुरापुर चौराहे से एक बरात गुजर रही थी। हर कोई डीजे पर थिरक रहे थे। बरात में आतिशबाजी की जा रही थी। इस बीच पटाखे से निकली चिंगारी दुकान के चली गई। चिंगारी से लगी आग धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर दिया। दुकान से धुआं निकलता देख पड़ोसी रविंद्र प्रसाद राय ने दुकानदार को सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही वे मौके पर पहुंचे। लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। स्थानीय लोगों की अथक मेहनत और अग्निशमन विभाग की मदद से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया।
इस बीच दुकान में रखा सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। पीड़ित कृष्णा के मुताबिक आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग बुझाने में वैश्विक यादव, कैलाश मौर्या, राजू मौर्या, जय प्रकाश यादव, आशीष मौर्या और गुलाब मौर्या स्थानीय लोगों ने रहे।