फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी शुरू, इलाज कराने पहुंचे लोग

विज्ञापन
जिला अस्पताल ज्ञानपुर में ओपीडी चालू होने पर इलाज कराने पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण के चेन तोड़ने के लिए करीब डेढ़ महीने से बंद सरकारी अस्पतालों की ओपोडी शुरू हो गई। इस क्रम में शुक्रवार को ओपीडी खुलने पर मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालत यह हो गए कि पर्ची कटाने में ही मरीजों को घंटों का समय लग गया।
विज्ञापन

पहले दिन महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में तकरीबन 325 लोग इलाज के लिए पहुंचे। कोरोना कर्फ्यू के बाद शुक्रवार को जिला अस्पताल समेत सीएचसी-पीएचसी की ओपीडी खुल गईं। पहले दिन मरीजों की आमद के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को लेकर अस्पताल कर्मी सतर्क रहे। लेकिन दस बजे के बाद भीड़ बढ़ने के साथ ही सारी कवायद धरी रह गई। जिला अस्पताल में ओपीडी में सुबह के वक्त खासी भीड़ नजर आई। वहीं जिले में स्थित सीएचसी और पीएचसी में महीनों बाद रौनक दिखाई दी। महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल में ओपीडी खुलने के पहले दिन 302 ओपीडी रही जबकि 23 इमरजेंसी में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। ओपीडी शुरू न होने की वजह से गंभीर रोग से ग्रसित मरीजों को तमाम तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही थी। कोरोना संक्रमण का खतरा अस्पतालों में सबसे अधिक है। ऐसे में अस्पतालों में ओपीडी बंद कर दी गई थी। इससे गंभीर मरीजों के लिए मुश्किल बढ़ गई थी। खासतौर से नियमित दवा और इलाज पर चलने वाले ब्लड प्रेशर, शुगर व अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ओपीडी बंद होने से सबसे ज्यादा गरीब तबके के लोगों पर असर पड़ा । गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों को बेहतर इलाज के लिए भटकना पड़ रहा था। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए ओपीडी शुरू हो गई है। करीब 325 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। अस्पताल पहुंचने वाले लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें