फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीन दिन में 2150 लोगों की ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान में अचानक से कमी आई है, जिसके चलते मौसम में बदलाव हुआ है। अब ठंड का एहसास लोगों को होने लगा है। इसका असर लोगों की सेहत पर भी पड़ा है। वहीं जिला चिकित्सालय में अचानक से मरीजों की संख्या बढ़ी है। बीते तीन दिनों में करीब 2150 मरीजों की जांच कर दवा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा चिकित्सालय के लैब में 4000 के करीब जांच हुई है।
विज्ञापन

बीते तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस कारण ठंड में वृद्धि हुई है। सुबह शाम लोगों को अब ठंड का एहसास होने लगा है। जरा सी लापरवाही बरतने पर लोग तत्काल बीमार पड़ रहे हैं। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में बीते सप्ताह भर से निरंतर मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
अस्पताल में ज्यादातर मौसमी बीमारी के मरीज पहुंच रहे हैं। सर्दी, जुकाम, बुखार, कमर दर्द, घुटनों के दर्द, पेट दर्द आदि बीमारी से ग्रसित मरीज आ रहे हैं। जिन्हें जांच कर दवा दी जाती है। बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अस्पताल में 2150 मरीज आए। कार्तिक पूर्णिमा पर्व होने से शुक्रवार को अस्पताल में ओपीडी 12 बजे तक ही चला। इस कारण मरीजों की संख्या कम रही। ओपीडी में 550 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

लैब में चार हजार मरीजों की हुई जांच
जिला चिकित्सालय के लैब में बीते तीन दिनों में करीब 4000 जांच की गई है। इसमें डेंगू, मलेरिया, सुगर, सीबीसी, टायडफाइड आदि सहित कई जांच है। भीड़ अत्यधिक होने के कारण मरीज जांच के लिए घंटों कतार में खड़े रहे। जिन मरीजों की पर्ची पर मोबाईल नंबर अंकित था, उनका रिपोर्ट कार्ड ऑनलाइन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें