फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 1000 की ओपीडी पर सिर्फ तीन नर्स 200 की ओपीडी पर 14 की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल ऐसा है कि एक हजार की ओपीडी वाले जिला चिकित्सालय में केवल तीन नर्स की तैनाती है। वहीं 200 की ओपीडी वाले सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल में 14 नर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इससे जिला अस्पताल में चिकित्सकों के साथ मरीजों को भी परेशानी होती है। सौ शय्या अस्पताल में करीब छह महीने पूर्व 19 नर्स की तैनाती थी। इसमें से दो सेवानिवृत्त हो गई हैं। वहीं तीन का तबदला हो गया है। अब 14 नर्स तैनात हैं।
वहीं, दूसरी तरफ दो से ढ़ाई लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले महाराजा चेतसिंह चिकित्सालय को 1999 में जिला अस्पताल बनाया गया। इससे पहले यह सीएचसी था। जिला अस्पताल बनने के बाद यहां संसाधनों का विस्तार धीरे-धीरे होता रहा, लेकिन सृजित पदों की संख्या नहीं बढ़ाई जा सकी। जिला अस्पताल अब भी सीएचसी वाले सृजित पदों के आधार पर ही चल रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अब भी केवल तीन ही नर्स हैं। हर दिन एक हजार ओपीडी वाले अस्पताल में यहां कम से कम 30 नर्सों की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन सीएचसी वाली ही मान्यता होने के कारण केवल छह पद हैं। इसमें से भी केवल तीन नर्सों की ही तैनाती है। यहां हर दिन 70 से 80 मरीज इमरजेंसी में आते हैं। इसके बाद भी केवल तीन नर्स ही तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें