फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 40 पीपा ही जुड़ सका, दिसंबर में पीपा पुल शुरू होना मुश्किल

विज्ञापन
सीतामढ़ी गंगा घाट पर निर्माणा​धिन पीपा पुल निर्माण। संवाद - फोटो : photo
विज्ञापन
सीतामढ़ी। जिले में पीपा पुलों का निर्माण धीमी गति से होने से आम लोगों की असुविधाएं बढ़ती जा रही हैं। दिसंबर भी लगभग आधा खत्म होने को है लेकिन अभी तक जिले के किसी भी पीपा पुल का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। जिले के रामपुर, सीतामढ़ी और धनतुलसी पीपा पुलों का निर्माण अधर में लटका हुआ है। जिले के धार्मिक एवं पौराणिक स्थल सीतामढ़ी में पीपा पुल का निर्माण लोक निर्माण मिर्जापुर करवाता है, लेकिन इस पीपा पुल का निर्माण बेहद धीमी गति से चल रहा है। निर्माण की गति पर नजर डालें तो पीपा पुल का निर्माण दिसंबर में भी पूरा हो पाना संभव नहीं दिख रहा है। शुक्रवार तक सीतामढ़ी की ओर से 40 पीपा को जोड़ा जा चुका है लेकिन अभी भी 50 से अधिक पीपों को जोड़ना बाकी है। उधर मिर्जापुर मिश्रपुर गंगा घाट की ओर पानी के तेज बहाव से निर्माण कार्य में बाधा आ रही है। शुक्रवार को गंगा के पानी के बहाव का रूट डायवर्जन करने के लिए गंगा में बालू की बोरियां डाली जा रही हैं। गंगा का जलस्तर अब कम हो गया है। गंगा में जगह-जगह रेत के टीले दिखने लगे हैं। तीनों पीपा पुलों से औसतन प्रतिदिन 25 हजार लोग आवागमन करते हैं। सीतामढ़ी पीपा पुल के जेई श्रवण कुमार ने कहा कि गंगा में बोरी डाल कर धारा परिवर्तन का प्रयास किया जा रहा है। इसी महीने में पीपा पुल चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के श्याम बहादुर सिंह, सुनील सिंह, दुर्गेश तिवारी, ऐश बहादुर सिंह ने शीघ्र ही जिलाधिकारी से पीपा पुल बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें