फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 132 शिकायतों में सिर्फ 17 का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। भदोही तहसील में मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी, औराई में जिलाधिकारी विशाल सिंह व एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन और ज्ञानपुर में एडीएम वित्त व राजस्व कुंवर वीरेन्द्र मौर्य व एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान तीनों तहसीलों में कुल 132 शिकायतों में सिर्फ 17 का मौके पर समाधान हो सका।
विज्ञापन

भदोही तहसील में शिकायतें सुन रहे मंडलायुक्त ने शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण तरीके से करने का निर्देश दिए। कहा कि शासन की मंशा है कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो। इसमें अगर लापरवाही बरती जाएगी तो संबंधित पर कड़ी कार्रवाई होगी। यहां आयी कुल 45 शिकायतों में मौके पर केवल पांच का समाधान हो सका।
औराई संवाददाता के अनुसार तहसील में समस्याएं सुन रहे जिलाधिकारी ने राजस्व के मामले को लेकर राजस्व कर्मियों को कड़ी फटकार भी लगाई। जिलाधिकारी के समाधान दिवस में होने के कारण शिकायतों की झड़ी लग गयी। कहीं भूमिधरी जमीन पर कब्जा तो कहीं पक्की नाप, तो कहीं वरासत दर्ज न होने की बात सामने देखी गई। राजस्व के बढ़ते मामले को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने राजस्व कर्मियों को सुधर जाने की हिदायत दी। यहां कुल 53 मामले आए। जिसमें 6 का मौके पर निस्तारण हो पाया। मौके पर एसडीएम बरखा सिंह, तहसीलदार सुनील कुमार आदि रहे। इसी ज्ञानपुर में एडीएम ने समस्याएं सुनी। यहां कुल 34 मामले आए और चार का निस्तारण हो पाया।

पीलीभीत के मुख्य डाकघर परिसर में आधार कार्ड के लिए पहुंचे लोग।संवाद

पीलीभीत के मुख्य डाकघर परिसर में आधार कार्ड के लिए पहुंचे लोग।संवाद

पीलीभीत के मुख्य डाकघर परिसर में आधार कार्ड के लिए पहुंचे लोग।संवाद

पीलीभीत के मुख्य डाकघर परिसर में आधार कार्ड के लिए पहुंचे लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें