फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: संपूर्ण समाधान दिवस में 115 शिकायतों में सिर्फ 17 निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों ने राजस्व समेत अन्य विभागों से आई शिकायतें सुनीं। तहसीलों में आए कुल 115 प्रार्थना पत्रों में 17 का निस्तारण किया गया जबकि शेष 98 लंबित मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित की गई।
विज्ञापन

ज्ञानपुर तहसील में जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश अधिकारियों को दिया। कानूनगो और लेखपाल को निर्देश दिया कि जमीन से जुड़ें मामलों में पुलिस के साथ मौके पर जाकर निपटारा कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पूर्व में लंबित मामलों का निस्तारण न होने पर अधिकारियों, लेखपाल को फटकार लगाई। यहां पर आए 22 प्रार्थना पत्रों में पांच का निस्तारण किया गया। अंत में डीएम ने सुशासन सप्ताह के तहत 50 जरुरमंदो को कंबल वितरित किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह, उप जिलाधिकारी अरुण गिरि, पीडी आदित्य कुमार, डीआईओएस अंशुमान, बीएसए भूपेंद्र नारायण, डीडी कृषि अश्वनी सिंह, तहसीलदार अजय सिंह आदि रहे। भदोही तहसील में एडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह, एसडीएम भानसिंह पुलिस, क्षेत्राधिकारी प्रभात राय ने जन शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि कानूनगो और लेखपाल की ओर से दूसरी बार पैमाइश या आख्या में पहले कुछ कहा गया बाद में कुछ और अंतर निकलकर आ रहा है। ऐसे मामलों में सतर्कता बरतें।
यहां पर कुल 40 मामले आए, जिसमें पांच निस्तारित हुए। औराई में एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एसडीएम बरखा सिंह ने शिकायतों को गंभीरता से सुना। यहां 53 में सात मामला निस्तारित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें