ज्ञानपुर। बीआरसी ज्ञानपुर में बृहस्पतिवार को मिशन प्रेरणा अंतर्गत शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षकों ने शिक्षा को सरल बनाने का तरीका सिखाया। बताया कि प्रशिक्षण 20 जुलाई से प्रारंभ होकर 20 अगस्त तक चलेगा। प्रशिक्षण के लिए नामित चार प्रशिक्षक पूर्व माध्यमिक, प्राथमिक स्तर पर तैनात शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देकर निपुण किया जा रहा है। कोविड-19 के कारण प्रशिक्षण में पहुंच पाने वाले शिक्षकों को मोबाइल ऐप से भी जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर सर्वेश कुमार यादव, योगेश मौर्य, संदीप दुबे, संतोष सिंह सुबह 8 से 11 बजे तक और दोपहर में दो से शाम पांच बजे तक दो शिफ्टों में जिम्मेदारी निभा रहे हैं।