फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 जून तक होंगे आनलाइन आवेदन:बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम सत्र 2021-22 में चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं का आनलाइन आवेदन 10 जून तक लिए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीएसए अमित कुमार ने बताया कि पूर्व में उक्त तिथि 29 अप्रैल तक निर्धारित की गई थी लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ ने तिथि में बढ़ोतरी कर अभिभावकों को मौका दिया है।
विज्ञापन

योजनांतर्गत मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में शिक्षणरत अनुसूचित जाति, जनजाति, सामाजिक और शैक्षणिक रुप से पिछड़े वर्ग, नि:शक्त, एचआईबी, कैंसर पीड़ित, निराश्रित परिवार के बच्चे सरकार की ओर से मिलने वाली योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। स्कूल प्रबंधक, प्रधानाध्यापकों की लापरवाही से किसी को वंचित किया जाता है उसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी। 11 से 13 जून तक आनलाइन मिले आवेदनों का सत्यापन और डाटा लॉक करने, 15 से 30 जून तक प्रवेश दिलाकर सूची महानिदेशक को भेजी जाएगी। आनलाइन आवेदन करने में असमर्थ अभिभावकों को पांच दिन के लिए आफ लाइन की सुविधा सशर्त मिलेगी। सत्यापन के बाद आवेदन की एक प्रति विभाग में जमा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें