फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लापरवाह पर 15 स्वास्थ्यकर्मियों का एक सप्ताह का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सीएमओ डॉ. एसके चक सोमवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही पर एक बैठक की। संज्ञान में आया कि कई एएनएम मुख्यालय पर निवास नहीं करती है। न ही प्रसव में कोई रूचि लेती हैं। जिसे लेकर उन्होंने कई नाराजगी व्यक्त करते हुए 15 स्वास्थ्यकर्मी का सात दिन का वेतन रोका है। सीएमओ ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सीएमओ को बैठक में जानकारी मिली कि बरदहां की चंद्रकला पटेल, रबेली की चंदा देवी, ममहर की छाया देवी, अमीलौरी की मंजू, मई हदोपट्टी की संगीता देवी, चांदी गहना की दीपिका चौधरी, तारापुर की भानमती, कुकरौठी की सरिता कुमारी, अमवा की उर्मिला देवी, निदुर की अर्चना राय आदि एनएनम मुख्यालय पर निवास नहीं करती है। इसके अलावा न ही ये प्रसव कराने में रूचि रखती हैं।
जिस पर सीएमओ नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी का सात दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके अलावा यह भी जानकारी मिली कि मर्चवार की एएनएम वंदना और सीएचओ प्रशांत बिना चिकित्सा अधीक्षक की अनुमति लिए अवकाश पर हैं। सीएमओ ने इनका भी सात दिन का वेतन रोक दिया। वहीं जमुनीपुर की पूजा दुबे, जोगीपुर की सतीश मिश्रा व रागनी विश्वकर्मा के बैठक में अनुपस्थित रहने पर सात दिन का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें