महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में मंगलवार को सामाजिक सुरक्षा एवं जागरूकता शिविर का आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सीएमएस डॉॅ. अजय कुमार तिवारी रहे। उन्होंने मानसिक कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी दी। फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने कहा कि कुछ ऐसी बीमारी है, जिसे लोग छुपाते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। हर बीमारी का उपचार है। बस समय से दवा शुरू हो जाए। किसी भी बीमारी से घबराना नहीं चाहिए। इस मौके पर सर्जन डॉ. धीरज प्रकाश, एआरटी के डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, रोहित दुबे मौजूद रहे। संवाद