फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मोदी सरकार के शपथ ग्रहण पर बांटे एक क्विंटल लड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी सरकार की खुशी में रविवार को गोपीगंज के व्यापारियों ने एक क्विंटल लड्डू बांटे। मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इसके बाद पूरे बाजार में लड्डू बांटे।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर के वार्ड आठ रघुनाथपुरगंज - रामपुर घाट मार्ग पर वरिष्ठ अधिवक्ता भाजपा युवा नेता अमित जायसवाल के नेतृत्व में लोगों के बीच एक क्विंटल मिठाई का वितरण किया गया। लोगों ने मोदी सरकार के शपथ लेने पर खुशी व्यक्त की और आतिशबाजी की। भाजपा नेता वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि मोदी राज में तानाशाही, महिलाओं पर अत्याचार, माफिया राज जैसी समस्याओं से देश की जनता को निजात मिली है। इस दौरान डॉ. केजी जायसवाल, सतीश पांडेय, आलोक जायसवाल, वीरेंद्र पांडेय, विनय जायसवाल, लक्ष्मी जयसवाल, धर्मेंद्र मौर्य, दीनानाथ, प्रेम सागर, अश्वनी अग्रवाल, दीपक अग्रहरी, शुभम पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें