फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मुख्यालय पर किशोर न्यायालय न होने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। किशोर न्यायालय मुख्यालय के पास न होने के कारण अधिवक्ताओं को 14 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना है। अधिवक्ता लंबे समय से किशोर न्यायालय को मुख्यालय शिफ्ट किए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन बात नहीं बन पा रही है। डिस्टि्रक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यदत्त पांडेय ने बताया कि 2019 में कचहरी ज्ञानपुर से सात किमी दूर सरपतहां मुख्यालय शिफ्ट होने के बाद से ही किशोर न्यायालय को मुख्यालय के पास शिफ्ट किए जाने की मांग चल रही है, लेकिन बार-बार पत्रक के बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बताया कि किशोर न्यायालय में हर दिन 60 से 70 मामलों की सुनवाई होती है। ऐसे में पक्ष-विपक्ष को मिलाकर हर दिन 120 से 140 अधिवक्ताओं को 14 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना होता है। इससे अधिवक्ताओं के समय, श्रम के साथ धन की भी हानि होती है। बताया कि अगर किशोर न्यायालय मुख्यालय पर शिफ्ट कर दिया जाए तो अधिवक्ताओं की एक बड़ी समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें