चौरी थाना क्षेत्र के कंधिया गांव के पास शुक्रवार की शाम एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त लच्छापुर निवासी मधुबन बनवासी (54) के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि शुक्रवार को वाराणसी से मुंबई जाने वाली ट्रेन के चालक ने कंधिया गांव के पास एक कटा हुआ शव देखकर परसीपुर स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौरी पुलिस और रेलवे चौकी प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।