ज्ञानपुर। जिले में डेंगू के मरीज मिलने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। मंगलवार को भदोही ब्लॉक के सरबतखानी गांव में एक डेंगू का मरीज मिला। इससे डेंगू के सक्रिय केस तीन और मलेरिया के 16 हो गए है। मलेरिया निरीक्षक प्रमोद कुुमार ने बताया कि सरवतखानी में एक डेढ़ साल की बच्ची अयांश की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह वाराणसी रहती है, लेकिन एक दिन के लिए गांव आई थी। बताया कि बुधवार को टीम गांव में पहुंच कर फॉगिंग और दवा का छिड़काव किया। साथ ही आस-पास के लोगों को संक्रमण बीमारी के प्रति जागरुक किया।