फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के एक विधायक को जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही जिले के एक विधायक को जान का खतरा है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। विधायक का आरोप है कि गत दिनों प्रयागराज में तैयार की गई हत्या की योजना में उन्हें भी निशाना बनाने की तैयारी की गई थी। इसके लिए उनके आवास की रेकी कराई गई थी। प्रयागराज में गत दिनों पुलिस ने एक शूटर को गिरफ्तार किया था। उसके प्लान में माननीय को भी निशाना बनाने की योजना थी। यह आरोप लगाते हुए खुद विधायक ने शासन तक शिकायत की है। हालांकि पूछने पर वह इस मसले पर बोलने से बचते रहे, लेकिन इतना कहा कि जिले में अपराधियों की गतिविधियां बढ़ रही हैं और पुलिस का ध्यान कहीं और है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में माननीय ने उनकी हत्या कराने की साजिश में जिले के कई सफेदपोशों की भी भूमिका होने का जिक्र किया है। लिखा है कि उनके एक करीबी को मिलाकर उनके आवास की रेकी करवाई गई। कई गैंग के लिए काम कर चुका एक शूटर लॉकडाउन के दौरान कई दिनों तक भदोही जिले में ही मौजूद रहा, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। उसी के जरिए मेरे आवास की रेकी कराई गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि यह प्रकरण संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें