फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

Wed, 11 Nov 2015 08:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 घायलों का उपचार महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार दरभंगा बिहार निवासी पेशे से राजगीर अनिल कुमार गत 10-12 वर्षो नगर के जलालपुर में  अपनी पत्नी शांति के साथ रहकर जीविकोपार्जन करता था।

अनिल की बकरी खो गई थी जिसे वह अपने साथी जलालपुर के ही महफूज के साथ एक बाइक से ढूंढने के लिए निकला था। दिन में लगभग 11 बजे दोनों मोढ़ की ओर से पकरी तिराहे की ओर आ रहे थे जब वे लोग प्राथमिक विधालय के सामने पहुंचे थे तभी देवनाथपुर निवासी सुरेश यादव  अपनी बाइक से मोड़ की ओर जा रहा था कि अचानक दोनों बाईक आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


 भीड़ भाड़ वाले स्थल पर दुर्घटना होते ही लोगों ने दौड़ कर तीनों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कर पुलिस को घटना की सूचना दी।


तीनो का उपचार राजकीय एमबीएस अस्पताल में होने के दौरान अनिल जो गंभीर रूप से घायल हो गया था उसकी मौत हो गई जबकि बाकी दोनों सुरेश और महफूज को प्राथमिक उपचार के बाद  दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


दोनो घायलों का इस समय एक निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा  है। कोतवाली पुलिस ने बताया की मृतक की पत्नी की तहरीर पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। दीपावली के दिन एक महिला की सुहाग छिन जाने की जानकारी से लोगों का दिल पसीज गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें