फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 36 मिले नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में कोरोना का कहर कभी घट तो कभी बढ़ रहा है। शनिवार को 47 और रविवार को 36 नए संक्रमित मरीज मिले। जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। अब मृतकों की संख्या 141 पहुंच गई है। वहीं अब तक 7213 लोग कोरोना संक्रमण के चपेट में आ चुके हैं। 109 संक्रमित स्वस्थ होने से एक्टिव केस की संख्या घटकर 300 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 36 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि 109 लोगों ने कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ्य हो गए। संक्रमित मरीजों की संख्या से ठीक होने वालों की संख्या राहत भरा रहा। तेजी से संक्रमितों के स्वस्थ होने से एक्टिव केस की संख्या अब घटकर 300 पहुंच गई है। अब तक 6757 ठीक हो चुके है। कोरोना कर्फ्यू के चलते दुकानें बंद है फिर भी सब्जी, दूध, मेडिकल स्टोर्स जैसे जरूरी दुकानों पर लोग पहुंच कर मास्क और शारीरिक दूरी भूल जा रहे हैं। जिससे संक्रमण का खतरा पूरी तरह से थम नहीं रहा है। बीते आठ दिनों की बात की जाए तो जिले में संक्रमण जहां कम हुआ है तो वहीं रिकवरी रेट बढ़ी है। जिस रफ्तार से पॉजिटिव मरीज रिकवर हो रहे है। उससे जिले के स्वास्थ्य महकमा ही नहीं प्रशासनिक अमला भी राहत महसूस कर रहा है। फिर भी सर्तकता की जरूरत है।
सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन अभी करते रहने की आवश्यकता है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया है कि एल टू अस्पताल में इलाज के दौरान एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। नए मिले संक्रमित को होमआइसोलेशन में रखकर जरूरी सुविधाएं दी जा रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करें सावधानी और नियमों का पालन करने से ही संक्रमण को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें