फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना से एक की मौत, दो मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कालीन नगरी में कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिलने के आसार दिखने लगे है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के जांच रिपोर्ट में दो संक्रमित मरीज मिले है। वहीं एक संक्रमित मरीज का इलाज के दौरान मौत हो गई है। अब एक्टिव केस की संख्या घटकर मात्र 12 रह गए है। जनपद में कोरोना संक्रमण का रफ्तार बेहद कम हो गए है इससे जिला कोरोना मुक्ति होने के कगार पर पहुंच रहा है। दो नए संक्रमित मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 7408 हो गई है जबकि 7221 लोग अब तक स्वस्थ्य हो चुके है। अब एक्टिव केस की संख्या मात्र 12 रह गई है। वहीं एक संक्रमित मरीज का इलाज के दौरान मौत हो गई है। अब तक 160 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद लोग कोरोना गाइड लाइन की अनदेखी कर रहे है जिससे कोरोना संक्रमण पूरी तरह से थम नहीं रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया है कि कोरोना संक्रमण को पूरी तरह से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अर्लट है। एलटू अस्पताल में इलाज के दौरान एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। नए मिले संक्रमित मरीजों को होमआइसोलेशन में रखकर जरूरी सुविधाएं दी जा रही है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी जरूर हुई है लेकिन अभी पूरी तरह से निजात नहीं मिली है। अभी भी लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें