ककराही मंडी परिषद में निर्माणाधीन गेहूं गोदाम में काम करने वाले मजदूरों और पल्लेदारों को मनबढ़ ठेकेदार ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद ठेकेदार द्वारा पीटे जाने से पीड़ित घायलों ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। घायल पल्लेदार सुभाष पटेल (42 )ने बताया कि सभी पल्लेदार खड़ी ट्रक से गेहूं उतार रहे थे उसी दौरान ठेकेदार कई लोगों से साथ पहुंच कर बिना किसी विवाद के लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी जिसका विरोध करने पर तमंचा दिखाकर धमकी भी दी। रमेश सरोज (35), श्यामधर (35), आकाश दुबे (18), बाल्मीकि पासवान (27), सुभाष पासवान (35), संदीप दुबे (36), आनंद (26) ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह कहा कि जानकारी पर सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दिया गया है।