ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पांच से भी नीचे खिसक गई है। लेकिन मौत का सिलसिला अभी भी थम नहीं रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में मात्र तीन संक्रमित मरीज मिले। वहीं एक संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। 46 मरीज ठीक होने से अब एक्टिव केस की संख्या मात्र 58 रह गई है। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी थम गई है प्रशासन की पहल पर लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की वजह से कोरोना संक्रमण के फैलाव पर रोक लगी है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में मात्र तीन नए संक्रमित मरीज मिले है। वहीं एलटू अस्पताल में इलाज के दौरान एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। तीन नए संक्रमित मिलने से अब कुल संक्रमितों की संख्या 7369 तक पहुंच गई है जबकि 7147 लोग स्वस्थ हो चुके है। 58 संक्रमित मरीज अभी भी कोरोना से जंग लड़ रहे है। वहीं अभी तक 149 लोग कोरोना से जंग हार गए है। नए मिले संक्रमित तुलापुर में एक, अमीलहरा में एक, दानू पुर पुरब पट्टी में एक मरीज मिले है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर समुचित इलाज किया जा रहा है। सभी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और टीका लगवाएं।