फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक कोचिंग और एक लाइब्रेरी को कराया बंद, दो को चेतावनी

विज्ञापन
उगापुर में बंद कराया गया कोचिंग सेंटर। स्रोत विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लखनऊ अग्निकांड में 15 छात्र-छात्राओं की मौत के बाद प्रशासन की सख्ती जारी है। शनिवार को डीआईओएस अंशुमान और अग्निमशन अधिकारी ओम प्रकाश ने संयुक्त रूप से दो कोचिंग और चार लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। दो लाइब्रेरी में अग्निशमन यंत्र न मिलने पर संचालकों को अल्टीमेटम दिया गया। एक कोचिंग और एक लाइब्रेरी को बंद कराया गया। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि संयुक्त रूप से उगापुर, बभनौटी, भदोही और सर्रोई स्थित छह कोचिंग सेंटरों पर जांच की गई। इनमें एक कोचिंग सेंटर पर ताला लटकता मिला। दो लाइब्रेरी पर अग्निशमन यंत्र नहीं लगा था, जिसे शीघ्र लगवाने के लिए अग्निशमन विभाग में आवेदन करने की हिदायत दी गई। शिक्षा विकल्प कोचिंग सेंटर को बंद कराया गया।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि सख्ती के कारण कई कोचिंग संस्थानों ने अपना बोर्ड हटा दिया है। विभाग में पंजीयन कराने के लिए पांच आवेदन हुआ है। अब कोचिंग सेंटर संचालक पंजीयन कराने के लिए अपने दस्तावेज को विभागीय कार्यालय में प्रस्तुत कर रहे हैं। जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि भदोही शहर से सटे हरियांव में बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी को बंद कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें