फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन बूथ ट्वेंटी यूथ पर सपा ने झोंकी ताकत

Mon, 20 Apr 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि जनपद प्रभारी  मनोज राय ने बूथ, सेक्टर कमेटी गठन को लेकर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के  निर्णय से अवगत कराया। 
विज्ञापन



जनपद प्रभारी ने कहा कि  कार्यकर्ता 2012 की तरह 2017 में भी पार्टी की बहुमत से झंडा बुलंद करे। कहा कि  सपा का उद्देश्य शासन की कल्याणकारी योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

 अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने तीनों विधायक, विधान सभाध्यक्षों को मिलकर एक  पखवारे में बूथ और सेक्टर कमेटी गठन का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कहा कि  कमेटी में 25 फीसदी महिला के अलावा नौजवानों की तादाद अधिक  होनी चाहिए। युवाआें की भागेदारी के  लिए जिलाध्यक्ष ने चारों युवा फ्रंटल संगठन के  जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी।

कहा कि बूथ एवं सेक्टर स्तर पर जातीय आंकड़े और समीकरण भी दुरुस्त रखें। संभ्रात लोगों की सूची बनाए। साथ ही विकास कार्यो के लिए अब बूथ स्तर पर सूची तय की जाएगी। उसी के हिसाब से कार्य होगा।


ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि संगठन को उनका पूरा सहयोग रहेगा। बूथ और सेक्टर कमेटी बनवाकर पार्टी मजबूत करने में कसर नहीं छोड़ूंगा। जिससे योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाया जा सके। साथ ही कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा उपलब्ध रहेेंगे।
विज्ञापन


 संचालन जिला महासचिव राजितराम यादव ने किया। इस मौके पर लाल जी यादव, हृदय नारायण, कल्लूराम यादव, कमलाशंकर महतों, रामयज्ञ पाल, प्रमुख पति विकास यादव, धर्मेद्र कुमार, सरिता गौड़, जावेद खां मुन्ना, शकील दादा, निसार अहमद, दीनानाथ यादव, सचिन यादव, रूखसाना बेगम, दानी सिद्दीकी, नान्हक यादव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें