फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ हजार किसान एक साथ पाएंगे 18 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित 1531 किसानों को एक साथ नौ किस्त दी जाएगी। योजना के तहत किसानों के खाते में 18 हजार रूपये आएंगे। केंद्र सरकार की ओर से दिसंबर 2018 में किसान सम्मान निधि का शुभारंभ किया गया था। इस योजना में प्रत्येक किसान को साल में तीन किस्त में छह हजार रुपये दिया जाता है। मई 2021 में 2.10 लाख किसानों के खाते में आठवीं किस्त भेजी गई थी। फरवरी 2019 में ज्वाइंट बैंक खाता वाले किसान भी आवेदन किए थे। ज्वाइंट बैंक खाता होने के कारण भारत सरकार ने 1531 किसानों को लाभ देने से इनकार कर दिया था। लेकिन अब शासन ने ऐेसे किसानों को भी लाभ देने की स्वीकृति दे दी है। उप निदेशक कृषि अरविद कुमार सिंह ने बताया कि ज्वाइंट खाता होने के कारण योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। शासन की ओर से ऐसे लोगों को हरी झंडी दे दी गई है। बताया कि अगस्त में सभी नौ किस्त एक साथ किसानों के खाते में भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें