फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव गांव बाबा साहेब की प्रतिमाएं बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के क्रम में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कई गांवों में लोगों को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं वितरित की। इस दौरान लोगों को भाजपा सरकार के हिटलरशाही रवैये की आलोचना भी की। सपा नेता राजेंद्र यादव लल्ला ने कहा कि 14 अप्रैल सपा प्रमुख ने दलितों से बाबा साहब जयंती को दिवाली जैसे मनाने का आह्वान किया था। कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाले रवि यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान में दलितों और पिछड़ों के लिए व्यवस्था न दी होती तो आज दलित का भविष्य अंधकारमय होता। हम लोग दलितों को याद दिलाना चाहते हैं कि बाबा साहेब के बताए अनुसार शिक्षित हों ताकि अपने निर्णय स्वयं ले सकें। बताया कि रैमलपुर, जाहिदपुर, सोनहर, सेवापुर, पिपरीस आदि गांवों में बाबा साहेब की प्रतिमाएं लोगों को देकर जागृत किया गया। सपा नेता ने कहा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा सरकार संविधान व लोकतंत्र को दरकिनार कर मनमानी कर रही है।आरोप लगाया कि गोरखपुर में सपा प्रत्यासी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीटपीट कर लहूलुहान कर दिया और पुलिस तमाशबीन बनी रही। यह लोकतंत्र का गला घोटने जैसा है। इस मौके पर विजय यादव, राजेंद्र प्रसाद गौतम, सत्येंद्र गौतम, शिव कुमार गौतम, श्याम लाल, विश्वजीत गौतम अमित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें