फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शबे कद्र की रात को मुल्क में अमन चैन को पढ़े नमाज

विज्ञापन
मोहम्मद जाहिद।
विज्ञापन
घोसिया। पवित्र रमजान माह की सबसे बरकतों वाली रात शबे क़द्र के मौके पर नगर घोसिया में लोगों से मस्जिदों में इबादत करने और कब्रिस्तान जाकर अपने मरहूम परिजनों के लिए फातिहा पढ़ने की अपील की जा रही है। इस मुबारक रात को रहमत, बरकत और मगफिरत की रात माना जाता है, इसलिए मुसलमान इस रात को इबादत और दुआ में गुजारते हैं। समाजसेवी डॉ. मोहम्मद जाहिद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शबे कद्र की यह रात बहुत ही मुकद्दस और बरकत वाली रात है। कहा कि सभी लोगों को चाहिए कि इस मुबारक रात में मस्जिदों में जाकर इबादत करें और कब्रिस्तान जाकर अपने मरहूम परिजनों की कब्रों पर फातिहा पढ़कर उनकी मगफिरत की दुआ करें। डॉ. मोहम्मद जाहिद ने बताया कि शबे कद्र की रात में की गई इबादत का सवाब हजार महीनों की इबादत से बेहतर बताया गया है, इसलिए इस रात को अल्लाह की इबादत, कुरआन शरीफ की तिलावत और दुआ में बिताना चाहिए। यह भी कहा कि इस मुबारक रात में लोग अपने साथ-साथ पूरे देश और समाज में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली के लिए भी दुआ करें। शबे कद्र की रात हर मुसलमान के लिए अल्लाह की रहमत और मगफिरत हासिल करने का खास मौका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें