फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की मौत पर चक्काजाम, पुलिस पर पथराव

Thu, 17 Sep 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस ने जब जाम समाप्त कराने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। ग्रामीणों को उग्र देख पुलिस को लौटना पड़ा। दो घंटे बाद एसडीएम, सीओ के समझाने पर लोग रास्ते से हटे।
विज्ञापन

औराई के चिंतामणिपुर गांव निवासी राजेश प्रजापति की पुत्री पूनम प्रजापति (18) राजेंद्र प्रसाद बरनवाल बालिका इंटरमीडिएट कालेज में इंटर की छात्रा थी। वह रोज की तरह कोचिंग पढ़ने साइकल से माधोसिंह गई थी। लौटते समय वह बुआ जी के इनारे के पास पहुंची ही थी कि जीटी रोड की उत्तरी लेन में एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिस समय वह साइकल से गिरी, उसी दौरान इलाहाबाद से वाराणसी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। बैग से मिली किताब से उसकी शिनाख्त हुई। हादसे के बाद वहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। नाराज लोगों ने जीटी रोड की दोनों लेन पर रास्ता रोक कर दिया। जाम की खबर लगते ही पुलिस पहुंच गई, लेकिन उग्र ग्रामीण पत्थर फेंकने लगे। यह देख पुलिस खिसक गई। करीब दो घंटे बाद औराई के एसडीएम मनोज कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अखिलेश राय, एसओ सत्येंद्र यादव आदि मौके पर पहुंचे। अफसरों के समझाने पर सुबह 10 बजे जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूनम तीन भाइयों में सबसे बड़ी थी। हादसे से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें