महाकुंभ में संगम डुबकी लगाने को श्रद्धालुओं की भीड़ अब बनी हुई है। बुधवार को माघी पूर्णिमा के अवसर पर 17 हजार वाहन प्रयागराज की ओर गए। वहीं 21 हजार वाहन वहां से लौटे। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर वाहनों का अब भी वाहनों का दबाव बना हुआ है। बिहार, बंगाल, ओडिसा आदि राज्यों से लोग परिवार के साथ अपने वाहनों से पहुंचे।
टोल प्लाजा के अलावा कहीं भी वाहनों की कतार नहीं रही। वहीं स्टेशनों पर भी भीड़भाड़ की स्थिति देखी गई। प्रयागराज महाकुंभ को लेकर श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी आती नहीं दिख रही है। श्रद्धालु महाकुंभ में डुबकी लगाने को लालायित हैं। बुधवार को माघी पूर्णिमा स्नान के दौरान भी खुब श्रद्धालु प्रयागराज की ओर गए। हाईवे पर पूरे दिन सामान्य स्थिति बनी रही। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हाईवे पर वाहनों की संख्या अधिक रही, लेकिन आवागमन सामान्य रहा।