फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शहादत दिवस पर भगत सिंह, राजगुरू सुखदेव को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
फत्तुपुर में शहादत दिवस मनाते वामपंथी दल के नेतागण। स्रोत- संगठन
विज्ञापन
भदोही। फत्तुपुर स्थित प्राइमरी स्कूल में वामपंथी और मजदूर नेताओं ने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का शहादत दिवस मनाया। इस मौके पर वहां लगे उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर नमन किया। लोगों ने शहीदों की शहादत पर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

वामपंथी नेता इंद्रदेव पाल ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव ने देश के लिए अपने जान की परवाह नहीं की। आज हर भारतीय को अपने मन में शहीदों को बसाने का संकल्प लेना होगा। वहां मौजूद दर्जनों लोगों ने बारी-बारी से शहीदों को नमन किया। श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर जगन्नाथ मौर्य, राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, भुलाल पाल, पंधारी यादव, रंजीत यादव, मुरारी लाल गौड़, भान सिंह, बेचू लाल, हृदय लाल यादव, ज्ञान प्रकाश, विजय कुमार पाल, मनोज कुमार, धनंजय यादव, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक और अग्रगामी किसान सभा की ओर से सोमवार को औराई के बारीगांव भाना तथा चौरी के अनेगपुर में शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके पर शहीदों को नमन किया गया।
इस मौके पर गुंजा देवी, केशव विश्वकर्मा, हीरालाल, सकीना, मोबारक अली, सानिया, नरगिस, जुबैदा, गुंडी, मालती, ज्ञानदेवी, मीना, उर्मिला, साधना, रीता, पार्वती, रेखा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें