फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में उतराया मिला वृद्धा का शव

विज्ञापन
फसल बर्बाद होने से नाराज होकर शेरपुर-गोपलहां गांव में प्रदर्शन करते किसान। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के चकवा घनश्याम गांव स्थित एक कुएं में बृहस्पतिवार की सुबह एक वृद्धा का शव उतराया मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कमला देवी पाल (80) निवासी चकवा घनश्याम के रूप में की। उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि कमला देवी पाल की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी और इलाज भी चल रहा था। सोमवार को 11 बजे कमला देवी पाल बिना कुछ बताए घर से निकली तो घर वापस नहीं आईं। खोजबीन के बाद पता न चलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर कोतवाली में दीगई थी। कुएं के पास धान के खेत में किसान निराई कर रहे थे। खेतों के पास स्थित कुएं से निकल रही दुर्गंध का कारण ढूढ़ते समय कुएं में देखा तो शव दिखा। शोरगुल मचाने पर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय और सीओ पहुंच गए। सीओ सदर भुवनेश्वर पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें