भदोही ब्लाक के उचेठा गांव में पालतू पशुओं का टीकाकरण करते चिकित्सक। संवाद
- फोटो : BHADOHI
सरोई। गला घोंटू रोग पशुओं के लिए जानलेवा है। पशुपालकों की लापरवाही आर्थिक और दुग्ध उत्पादन में कमी का कारण बनेगा। बृहस्पतिवार को पशु चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ.गोविंद कुमार चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने भदोही ब्लॉक के उचेठा, बढ़ौना गांव में पशु पालकों को जागरूक कर गाय, भैंस में गला घोंटू का प्रकोप होने से पूर्व टीकाकरण, शासन की योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी दी। पशु चिकित्सक एएन सिंह ने प्रसार अधिकारी वीरेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, पैरावेट जिलाजीत पटेल के साथ तीन सौ पशुओं का टीकाकरण कराया गया। डॉ.एएएन सिंह ने बताया कि 40 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 15 हजार पशुओं का टीकाकरण कराया जा चुका है। शेष पशुओं को चिह्नित कर माह के अंतिम सप्ताह तक टीकाकरण करा दिया जाएगा। इस मौके पर शेष नारायण सिंह, सुरेश सरोज समेत बड़ी संख्या में पशु पालक उपस्थित रहे। संवाद