फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पैदल जा रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के ममहर बाजार के पास मोटर साइकिल की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रमईपुर निवासी श्यामा प्रसाद पाल (70) अपने घर से ममहर बाजार की तरफ पैदल जा रहे थे। इस दौरान चौरी से महराजगंज की तरफ जा रहे एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल वृद्ध को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वृद्ध की हालत नाजुक देख कर डॉक्टरों ने भदोही के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल वृद्ध को भदोही के एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां घायल व्यक्ति को देखने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिजनों में शोक व्याप्त है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सरोज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें