औराई। थानाक्षेत्र के उगापुर बाजार के पास मंगलवार की देर शाम ऑटो की चपेट में आकर एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। जहां एक निजी अस्पताल में वृद्ध की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विट्ठलपुर गांव निवासी केसरी मिश्रा (68) एक निजी कंपनी में काम करने के बाद शाम को घर जा रहे थे। उगापुर बाजार में ऑटो ने टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।