फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के सवालों का जवाब नहीं दे पाए अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रट सभागर में शनिवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की गई। इसमें डीएम ने स्वास्थ्य योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कंगारू मदर केयर, हेल्थ वेलनस सेंटर, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, जननी सुरक्षा योजना, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण आदि की समीक्षा की। अधिकारियों की क्लास भी लगाई। जिलाधिकारी के सवालों का कई अधिकारी ठीक से जवाब नहीं दे सकें।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा कितने लोगों का इसका लाभ पहुंचाया गया, इसके बारे में पूछा। इस पर कई अधिकारी बगले झांकने लगे। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं का समय से सारी जांच की जाए। सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने के लिए आशा बहुओं व एएनएम को सख्त निर्देश दिया। आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना के अंतर्गत श्रमिक कार्ड धारकों, पंजीकृत श्रमिकों एवं अंत्योदय कार्ड धारकों के गरीब लाभार्थियों को लाभ मिले। मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए टीकाकरण कराने का निर्देश दिया।
कहा कि हेल्थ वेलनेस सेंटर की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए बीडीओ व एमओआईसी बैठक कर प्रभावी कदम उठाए। कंगारू मदर केयर टीम के विरल शाह ने डीएम को मोमेंटो भेंट करते हुए प्रेजेंटेशन के माध्यम से केएमसी के लाभ बताए। उन्होंने संस्थागत प्रसव के कार्य में अक्तूबर तक कराए गए प्रसव की समीक्षा की, प्रसव बढ़ाए जाने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉं. संतोष कुमार चक ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान चलाकर संक्रमित बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया जा चुका है। बैठक में सीडीओ भानु प्रताप सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल, डीटीओ डॉ. विवेक श्रीवास्तव आदि सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें