फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अवैध क्लीनिक के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोइरौना पुलिस ने शुक्रवार को पांच क्लीनिक संचालकों पर मेडिकल एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले अवैध क्लीनिक के खिलाफ शासन-प्रशासन सख्त है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से ग्रामीण अंचलों में बिना पंजीयन कराए ही झोलाछाप क्लीनिक चला रहे हैं। दो साल पूर्व आदर्श कुमार ने डीघ में संचालित अवैध क्लीनिक के खिलाफ आईजीआरएस पर शिकायत की थी। अधीक्षक डॉ. देवेश पांडेय ने जांच की तो शिकायत सही मिली। उन्होंने क्लीनिक को बंद करने का नोटिस दिया, लेकिन क्लीनिक चलता रहा। कोइरौना पुलिस भी मामले को लेकर उदासीन बनी रही।
इसके बाद शिकायतकर्ता ने सीएमओ और डीएम को दोबारा प्रार्थना पत्र दिया। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो कोइरौना पुलिस ने शुक्रवार को डॉ. बंगाली इटहरा, डॉ. एके मंडल कटरा बाजार, डॉ. आरबी यादव कोइरौना, डॉ. साबो कुमार कटरा बाजार और डॉ. बंगाली बनकट के खिलाफ जालसाजी और इंडियन मेडिकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि अवैध क्लीनिक बंद कराने के लिए सभी अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर। जिले में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक और नर्सिंग होम में मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जाता है। अभी हाल में वीरमपुर स्थित एक क्लीनिक में गर्भवती महिला की जान चली गई थी, जबकि कुछ माह पूर्व चौरी, औराई के त्रिलोकपुर में प्रसव के दौरान महिलाओं की मौत हो गई थी। मामले में विभागीय कार्रवाई जरूर हुई, लेकिन अस्पताल अब भी संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें