ज्ञानपुर। सुरियावां के बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यालय पर सोमवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने प्रदर्शन किया। कार्यालय का ताला बंद कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मानदेय समेत नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन सीडीपीओ को सौंपा। चेतावनी दी कि उनकी मांगे पूरी न हुई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।
करीब एक पखवारे से आंदोलन कर रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं सोमवार को सीडीपीओ कार्यालय सुरियावां पर एकत्रित हुई। 50 से अधिक की संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का ताला बंद कर नारेबाजी की। उनकी नौ सूत्रीय मांगो में मानदेय बढ़ाना, सहायक अध्यापक पद पर समायोजित शिक्षामित्रों के समान वेतन, समायोजित शिक्षामित्रों की तरह प्रसूति अवकाश, पाल्य अवकाश, 10 साल से अधिक समय तक काम कर चुकी आंगनवाड़ी को मुख्य सेविका पद पर समायोजित, ग्राम प्रधान के साथ संयुक्त खाता अलग करने, गैर विभागीय कार्य न कराने की मांग है। कार्यकर्ताओं का वेतन कम से कम 18 हजार और सहायिकाओं का नौ हजार हो । सरकार उनकी मांगो को नहीं सुनेगी तो वह पोषाहार का उठान न करने के साथ ही हाटकुक्ड का संचालन भी बंद कर देंगी। सीडीपीओ को ज्ञापन देकर मांग को अविलंब पूरा कराने को कहा गया। प्रदर्शन में कुसुमलता, रन्नो सरोज, पूनम चौरसिया, हौसिला सिंह, मयंका मिश्रा, राजकुमारी, रिन्कू आदि रहीं।
पाण्डेय, मीरा, संजू, अर्चना, रेखा, दीपमाला, सरिता पाल, रेनू मौर्या, चन्द्रकला सरोज, माधुरी मौर्या आदि रहीं।