फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर हुई 84 हजार लीटर केरोसिन की कटौती 

Sun, 01 May 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 शासन ने छह माह में भदोही जिले में केरोसिन आपूर्ति में दूसरी बार कटौती की है। दो बार में शासन से की गई केरोसिन कटौती की मात्रा 114 हजार लीटर पहुंच गई है। इससे जिले के कोटेदारों को मिलने वाले आवंटन में कमी आई   है। जाहिर है इससे गरीब तबका प्रभावित होगा। ऐसे में आमजन को  केरोसिन वितरण कोटेदारों के लिए चुनौती बनेगी। वहीं अतिरिक्त बच रहे केरोसिन की कालाबाजारी कर रहे कुछ कोटेदारों में खलबली    मची है। 
विज्ञापन

मालूम हो कि जनपद सृजन के बाद से भदोही जिले को 1098 हजार लीटर केरोसिन आपूर्ति होती थी। इस मात्रा से जिले के छह सौ से अधिक कोटेदारों के जरिए चार लाख कार्डधारकों को केरोसिन वितरण होता था। ऐसे में फर्जी कार्डों पर उठान, वितरण न करने से बचे केरोसिन कोटेदार कालाबाजारी कर जेब गर्म       करते थे। केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश का केरोसिन कोटा कटौती करने का असर जिले पर भी पड़ा है। लिहाजा 114 हजार लीटर तेल का कोटा कम किया गया है। अब जिले का केरोसिन आवंटन 984 हजार लीटर रह गया है। केरोसिन की कटौती से कोटेदारों के आवंटन में कमी हो गई है। ऐसे में कार्डधारकों को वितरण के बाद इस माह से अवैध कमाई पर अंकुश लग जाएगा। इससे वे परेशान हो गए हैं। वे थोक विक्रेताओं पर दबाव भी बनाने     लगे हैं। 
जिला आपूर्ति अधिकारी संजय पांडेय ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में 30 और इस वित्तीय वर्ष में 84 हजार    लीटर जिले की केरोसिन में    कटौती की गई है। इससे दूकानदारों को उसी हिसाब से आवंटन भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें