फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 अपात्रों ने दर्ज कराई आपत्ति,डूडा पहुंचे नगर अध्यक्ष

विज्ञापन
नगरीय गरीबों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के लिए डूडा अधिकारी से मिलकर बाहर निकलते चेयरमैन गोपीग - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर पालिका गोपीगंज, भदोही और नगर पंचायत खमरिया, घोसिया, नईबाजार, सुरियावां में चयनित प्रधानमंत्री शहरी आवास के 10771 लाभार्थियों में से 1851 लोगों को अपात्र घोषित कर डूडा कार्यालय ने आपत्ति मांगी थी। जिसके सापेक्ष अब तक मात्र 26 लोग ही आपत्ति दर्ज करा सके हैं। मंगलवार को डूडा कार्यालय पहुंचे पालिकाध्यक्ष गोपीगंज प्रह्लाद दास गुप्ता, भदोही के अशोक कुमार जायसवाल की मौजूदगी इस बात को पुष्ट कर रही थी कि सभासदों के साथ मिलीभगत करने वाले तथाकथित जालसाज यदि अपात्रों को पात्रता दिलाने में सफल हो गए तो पात्रता की श्रेणी में आ चुके लाभार्थियों को नुकसान उठाना ही पड़ेगा सरकारी धन भी गलत हाथों में जाने से नहीं बच पाएगा। जबकि डूडा अधिकारी ऊषा त्रिपाठी 29, 32, 38, 43वीं सीएमएमसी में उच्च स्तरीय जांच कराकर ही अपात्रों की संख्या निर्धारित कर 15 दिन में आपत्ति दर्ज कराने की हिदायत भी दी जा चुकी है उसके बाद अपात्रों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई संभव होगी। पालिकाध्यक्षों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अपात्रों के नाम आवास आवंटित नहीं होने दिया जाएगा। डूडा की ओर से जारी होने वाले फाइनल सूची पर पैनी नजर भी रखी जा रही है। इसके बाद भी यदि लापरवाही सामने आएगी मामले को जिलाधिकारी तक पहुंचाया जाएगा। प्रयास है कि अपात्र घोषित हो चुके लाभार्थियों का नाम सूची से काटकर पात्रों का नाम चढ़ाया जाय। अंतत: दोनों नगर अध्यक्ष डूडा अधिकारी के न मिलने से वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें