सूफीनगर में जीटी रोड के समीप पलटा डंपर।
- फोटो : BHADOHI
ऊंज। थाना क्षेत्र के सूफीनगर-गोधना में मंगलवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एनएचएआई का मिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित होकर शौचालय के सोख्ते में पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि मानक के विपरीत जंगीगंज रेलवे स्टेशन मार्ग का निर्माण कराकर ठेकेदारों ने लाखों रुपये की हेराफेरी कर लेने से मार्ग ओवरलोड वाहनों का भार नहीं सह पा रही है। पटरियों पर अतिक्रमण कर लेने के कारण लगभग 10 वर्ष जलनिकासी की समस्या नासूर साबित हो रही है फिर भी इसी मार्ग से एनएचएआई और रेलवे दोहरीकरण कार्य में लगे वाहनों का आवागमन नुकसान पहुंचा रहा है। घंटों प्रयास के बाद भी डंपर सीधा न हो पाने से चालक उसी दशा में छोड़कर हट-बढ़ गए। स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण के अधिकारियों से डंफर को हटवाने की मांग की है।