फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डायलिसिस यूनिट में बढ़ेगी बेड की संख्या, आठ मरीजों की वेटिंग होगी खत्म

विज्ञापन
सौ शैय्या अस्पताल का डायलिसिस यूनिट । संवाद
विज्ञापन
सरपतहां स्थित 100 शय्या अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक और बेड बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग शासन को प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया में जुटा है। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर यूनिट में बेड की संख्या 14 से बढ़कर 15 हो जाएगी, जिससे प्रतीक्षा सूची में शामिल आठ मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्तमान में यूनिट में 120 मरीज नियमित डायलिसिस करा रहे हैं। इसके अलावा आठ मरीज बेड उपलब्ध होने का इंतजार कर रहे हैं। नए मरीजों का पंजीकरण तो किया जा रहा है, लेकिन बेड खाली होने पर ही उन्हें डायलिसिस के लिए बुलाया जाता है। सरपतहां स्थित इस यूनिट में जिले के अलावा प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी और मिर्जापुर से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं। हाल ही में निरीक्षण के दौरान मरीजों और तीमारदारों ने सीएमएस से बेड बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद शासन को प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। यूनिट में फिलहाल 14 मशीनें हैं, जिनमें दो हेपेटाइटिस-सी संक्रमित मरीजों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें