फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे बनेगी इंटरलाकिंग, आवागमन होगा सुगम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कच्ची मिट्टी होने के कारण बारिश के दिनों में सड़क के किनारे से गुजरते समय दिक्कतें होती हैं। ज्ञानपुर से हरिहरनाथ मंदिर की ओर जाने वाले तमाम राहीगीरों को परेशानियां होती है। इसे दूर करने के लिए नगर पंचायत ज्ञानपुर ने कवायद तेज कर दी है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गागंज तिराहा से हरिहरनाथ मंदिर तक सड़क के किनारे दोनों साइड इंटरलाकिंग का कार्य किया जाना है। इसको लेकर रणनीति बनने लगी है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो प्रस्ताव तैयार कर उसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। नगर पंचायत के ईओ आलोक रंजन ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ इटरलाकिंग का काम किया जाना है। नगर के सोनू बताते हैं कि अगर बारिश से पहले इटरलाकिंग का काम पूरा कर लिया गया तो राहीगीरों को बारिश के समय दिक्कत नहीं होगी। पटरी के दोनों साइड इंटरलाकिंग होना बहुत जरूरी है। यहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते जाते हैं। अमूमन बारिश के दौरान कीचड़ लगने की डर से दुर्गागंज तिराहे से मंदिर की ओर जाने वाले लोग या बाइक सवार सड़क से नहीं उतरते हैं।कई बार इस वजह से जाम की भी स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें