फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके जा रही महिला का उच्च्कों ने उड़ाया चैंन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। लगन और शादी विवाह का सीजन चल रहा है। ऐसे में गोपीगंज नगर में उचक्कों और जालसाजो की चांदी है। इनकी एक टीम सक्रिय है, आए दिन धोखाधड़ी और जालसाजी का शिकार महिलाएं हो रही है। सोनखरी मायके आ रही युवती को नगर के ज्ञानपुर मार्ग पर उचक्कों ने जाल में फंसाकर उसके पास से हजारों रुपये नकदी और सोने की चैन लेकर फरार हो गए। पीडि़त महिला रोते बिलखते मायके पहुंची तो घटना सुन परिजन अवाक रह गए। सोनखरी गांव निवासी विजय नारायण मौर्य की बेटी सरोजा देवी शादी में शामिल होने के लिए रविवार को ससुराल विजयपुर से मीर्जापुर से मायके सोनखरी के लिए चली थी। गोपीगंज पहुंच कर वह पैदल जा रही थी, ज्ञानपुर मार्ग पर मिले दो युवक उसे झांसा देकर सोने की चैंन ले उड़े। महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक उचक्के गायब हो चुके थे। सोनखरी पहुंच युवती जब मायके वाले से आप बीती सुनाई तो लोग अवाक रह गए। गौरतलब है कि एक पखवारा पूर्व इसी तरह की घटना बड़ी चौराहे मंदिर के पास घटित हुआ था जहां महिला के गले गले से सोने की चैन छिनने का मामला सामने आया था। वह महिला भी सोनखरी गांव जा रही थी, मामला थाने पहुंचा लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें