फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाई और पुलिस में नोकझोंक, सीएम का पुतला फूंका

विज्ञापन
ज्ञानपुर के शहीद सुलभ उपाध्याय चौराहे पर सीएम का पुतला जलाते सपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर दर्ज मुकदमे के विरोध में रविवार को सपाइयों का गुस्सा भड़क उठा। नाराज कार्यकर्ताओं ने जिले में कई स्थानों पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया। औराई में पुतला दहन से पूर्व पुलिस और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामला सरोज के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम और एसपी से पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब 10 बजे ज्ञानपुर नगर के शहीद सुलभ उपाध्याय चौराहे पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामलाल सरोज के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर साजिश के तहत कार्रवाई का आरोप लगाया गया। कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित हो गई हैं। बदले की भावना से सरकार सपा नेताओं पर कार्रवाई कर रही है। इस मौके पर राम सिंह, बिंदू सरोज, धर्मेंद्र, हृदय नारायण प्रजापति, बाबा बिंद, मनोज यादव आदि रहे।
इसके बाद औराई चौराहे पर पहुंची पूर्व जिपं अध्यक्ष श्यामलाल सरोज और थाने के कुछ सिपाहियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पूर्व अध्यक्ष के साथ पुलिस ने बदतमीजी की गई। थाने के सब इंसपेक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम और एसपी से मांग की। इस मौके पर अजीत प्रताप सिंह आदि रहे। चौरी संवाददाता के अनुसार, रविवार को गोहिलांव में सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरिता गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस मौके पर राधेश्याम गौड़, धीरज गौड़, सुखदेव गौड़, भोनू , उषा देवी, प्रभावती, ललिता आदि रहे।
विज्ञापन

दुर्गागंज संवाददाता के अनुसार सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ .सूर्यमणी यादव के नेतृत्व में नागमलपुर में मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया। इस मौके पर आलोक यादव, संतोष दुबे, डॉ. राज बहादुर यादव, महेश शुक्ला, राहुल गौतम आदि रहे। जंगीगंज धनतुलसी मार्ग पर मैलौना गांव में सपा नेता कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद के नेतृत्व में पुतला जलाया गया। इस मौके पर कमला शंकर महतो, लालचंद बिंद, अजय बिंद, सुरेश माली, प्रदीप मौर्य, रामराज यादव, संतलाल विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें