भदोही। केंद्रीय हज कमेटी ने हज यात्रा-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी 2022 कर दी है। इस साल केवल ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा रहे थे। बहुत से आवेदकों को आवेदन करने में दिक्कते हुई हैं। समय सीमा 15 दिन बढ़ाए जाने का खुद्दामे हज समिति ने स्वागत किया है। जनरल सेक्रेटरी सुहैब आलम नदवी ने बताया कि 31 जनवरी को अंतिम तिथ तक जिले भर से लगभग 35 लोग आवेदन कर चुके थे। कहा कि यह मान कर चला जा सकता है कि छह आवेदक आनलाईन की पेंचीदगियों के चलते आवेदन नहीं कर सके थे। केंद्रीय हज कमेटी द्वारा और समय दिया जाना स्वागत योग्य कदम है। बहुत से आवेदकों को फायदा होगा। जो लोग फार्म नहीं भर सके थे उन्हें एक और अवसर मिल गया है।
उन्होंने बताया कि एक कवर पर अधिकतम पांच हजयात्री आवेदन कर सकते हैं जो हज कमेटी आफ इंडिया के वेबसाइट पर हो सकता है। बताया ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए एक फोटो, पासपोर्ट, एड्रेस प्रूफ, कैंसिल चेक और कोविड टीकाकरण होना अनिवार्य है। बताया कि खुद्दामे हज समिति लोगों को नि:शुल्क आवेदन कराने में सहयोग कर रही है।