फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बोर्ड के पोर्टल पर नौवीं से 12वीं तक के छात्रों का बायोडाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अब नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की छमाही, वार्षिक परीक्षाफल संग पूरा बायोडाटा बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव का पत्र आने के बाद डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर निर्देश दिया। कोरोना संक्रमण काल में छात्र-छात्राओं को प्रमोट करने के दौरान कई जटिल समस्याओं से परिषद को जूझना पड़ा। नौवीं की छमाही, वार्षिक, 10वीं की छमाही, 11वीं की छमाही और वार्षिक, 12वीं की छमाही परीक्षाफल का लेखाजोखा समय से स्कूल प्रबंधन नहीं दे सके। नौवीं और 11वीं का वार्षिक रिजल्ट कुछ स्कूलों ने दिया, लेकिन अधिकतर के पास लेखाजोखा नहीं मिला। जिससे प्रमोट होने वाले छात्र-छात्राओं को उनकी प्रतिभा के हिसाब से नंबर नहीं मिला। अब बोर्ड ने नौवीं से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं का पूरा बायोडाटा रखा जाएगा। परिषद सचिव के आए पत्र में स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि छात्र-छात्राओं के प्रमाणपत्रों, अंकपत्रों में छात्र का नाम, माता का नाम और पिता का नाम अपलोड करने से पहले अभिभावकों से इसकी जाच जरूर कराएं। यह सभी नाम अंक पत्र में हिंदी और अंग्रेजी दोनों में लिखे जाते हैं। हर छात्र-छात्रा के विवरण को उनके अभिभावक, कक्षा अध्यापक एवं प्रधानाचार्य की ओर से प्रति हस्ताक्षरित करके परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। छात्र छात्रा के नाम, माता के नाम और पिता के नाम में किसी भी प्रकार की गलती के लिए अभिभावक, कक्षा अध्यापक और प्रधानाचार्य ही जिम्मेदार होंगे। डीआईओएस एनएल गुप्ता ने कहा कि सचिव का पत्र आने पर सभी प्रधानाचार्यों को इसे प्रभावी बरने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें