फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बुजुर्ग और बीमार को लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर को कोरोना की वैक्सीन लगाने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग दूसरे चरण के वैक्सीनेशन की तैयारी में जुट गया है। शासन के निर्देश पर जिले के करीब 2.81 लाख बुजुर्ग और बीमार लोगों को चिह्नित किया गया है। इसके लिए सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्र शामिल होंगे।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के कारण करीब एक साल तक देश ही नहीं विश्व की चिंता बढ़ा दिया था। इसके कारण कई माह तक देश में लॉकडाउन रहा। जनवरी में वैक्सीन आने के बाद टीकाकरण शुरू हुआ जो तिथियों पर लगाई जा रही है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं। वैक्सीनेशन की तैयारी जोरों पर चल रही है। बुजुर्गों की संख्या उपलब्ध करा दी गई है। कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण एक मार्च से शुरू होगा। इसके अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक सभी बुजुर्गों और 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 2.81 लाख बुजुर्गों को चिह्नित किया गया है। टीकाकरण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल को शामिल किया गया है। जरूरत पड़ने पर निजी अस्पतालों को भी शामिल किया जाएगा।
नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि फ्रंट लाइन वर्कर को पांच मार्च से कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जाएगा। उसके बाद 12, 16, 18, 22 और 25 मार्च को वैक्सीन लगेगी। हेल्थ वर्कर को दूसरा डोज लग रहा है। चार, पांच, 15 और 19 मार्च को उनका दूसरा डोज लग जाएगा। उसके बाद 50 से अधिक उम्र वालों बीमार और बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई जाएगी। बताते चलें कि जिले में 5276 हेल्थवर्कर और 3700 फ्रंट लाइन वर्कर वैक्सीनेशन के लिए चिह्नित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें