फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सप्ताह में छह दिन खुलेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने व्यापारियों की मांग पर दुकानों को खोलने और बंद करने के नियमों में बदलाव कर नई गाइड लाइन जारी कर दिया है। अब सप्ताह में पूरे छह दिन दुकानें सुबह 9 से शाम 7 बजे तक खुलेंगी जिसका व्यापारियों ने स्वागत करते हुए आभार जताया।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने चार चरणों में लॉकडाउन लगाकर नगर से ग्रामीण क्षेत्र तक की छोटी-बड़ी दुकानों को शासन-प्रशासन से जारी गाइड लाइनों का ही पालन कराया जा रहा था। अनलॉक में बार-बार गाइड लाइन में संशोधन कर तरह-तरह की दुकानों को सप्ताह में अलग-अलग दिन ही खोलने का निर्देश जारी कर दिया गया, जिसका लाभ न व्यापारियों को मिल रहा था न ग्राहकों को। बाजारों में टूट रहे सोशल डिस्टेंसिंग को गंभीरता से लेकर भाजपा नेता गगन कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल के श्रीकांत जायसवाल, घनश्यामदास गुप्ता आदि ने मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपकर गाइडलाइन में संशोधन की मांग की गई, जिसको गंभीरता से लेकर दुकानों को साप्ताहिक बंदी के दिन को छोड़कर अन्य दिनों में भी सभी तरह की दुकानों को खोलने का निर्देश जारी कर दिया। साथ ही सख्त हिदायत दी कि गाइडलाइन और लॉकडाउन का उल्लंघन मिलने पर प्रशासन दुकानदारों पर नजर रख कार्रवाई के दायरे में भी लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें