फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 10 तक होगा नौवीं और 11वीं में पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक स्कूलों में नौवीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों का पंजीकरण बोर्ड की वेबसाइट पर अब 10 सितंबर तक होगा। पहले 25 अगस्त ही इसकी अंतिम तिथि थी। किन्हीं कारणवश पंजीकरण न कराने वाले विद्यार्थियों को बोर्ड ने एक और मौका दिया है। जिले में 183 माध्यमिक और इंटर कॉलेज हैं। 15 जुलाई के बाद से ही स्कूलों में पंजीकरण चल रहा है। पहले बोर्ड ने 25 अगस्त तक अंतिम तिथि तय की थी, लेकिन अब उसे 10 सितंबर तक बढ़ा दिया है। डीआईओएस एनएल गुप्ता ने बताया कि अग्रिम पंजीकरण आवेदन पत्रों को बोर्ड की वेबसाइट यूपीएमएसपी डॉट ईडीयू डॉट इन पर 10 सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड किया जा सकेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य कक्षा नौवीं और 11वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों से अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र की दर से चालान के माध्यम से कोषागार में एकमुश्त जमा करेंगे। उसके बाद जमा किए पंजीकरण शुल्क की सूचना विद्यार्थी के शैक्षिक विवरणों को 10 सितंबर तक अपलोड कर सकेंगे। ऑनलाइन अपलोड विद्यार्थियों के विवरण की चेकलिस्ट प्राप्त कर जांच करने की अवधि 11 से 15 सितंबर तक होगी। जांच के बाद यदि किसी प्रकार का संशोधन करना हो तो संबंधित प्रधानाचार्य पुन: वेबसाइट पर संशोधित अपडेट करने की तिथि 16 से 30 सितंबर तक होगी। इस अवधि में किसी नवीन विद्यार्थी का विवरण अपलोड या स्वीकार नहीं किया जाएगा, केवल संशोधन ही स्वीकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें