फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बुधवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। करीब एक घंटे के निरीक्षण में जेल से कोई आपत्तिजनक वस्तु न मिलने पर अधिकारियों ने संतोष जताया। जेल प्रशासन को साफ-सफाई के साथ ही बंदियों को जेल मीनू के हिसाब से भोजन देने का निर्देश दिया। बुधवार को दोपहर बाद डीएम-एसपी ने जिला जेल पहुंचकर बैरकों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों से बात कर भोजन आदि के बारे में जानकारी ली। पुरुष, महिला एवं विभिन्न बैरकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। अधिकारियों ने कारागार में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। निर्देश दिया कि इसी तरह प्रतिदिन जेल में साफ-सफाई होनी चाहिए। बैरक देखने के बाद दोनों अधिकारी कारागार के चिकित्सालय पहुंचे। यहां बंदियों को दी जाने वाली दवाओं के बारे में पूछताछ की। साथ ही रजिस्टर भी चेक किया। अस्पताल में बेड व साफ-सफाई का जायजा लिया। जेलर को हिदायत दी कि बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण समय-समय पर कराते रहें। एसपी ने बताया कि जेल में रूटीन जांच रही। कोई भी आपत्तिजनक वस्तुु नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें