फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 174 बिंदुओं पर किया जाएगा अब पंचायतों का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की ग्राम पंचायतों का अब 174 इंडीकेटर से मूल्यांकन किया जाएगा। कुल नौ बिंदुओं सामाजिक संकेतक, स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचा पर फोकस करते हुए मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें बेहतर रहने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कार मिलेगा। यही नहीं राज्य और केंद्र स्तर पर पुरस्कृत होने वाली ग्राम पंचायतों को भी इन इंडीकेटर में अव्वल आना पड़ेगा। केंद्रीय वित्त एवं राज्य वित्त के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा से हर साल गांव के विकास के लिए लाखों रुपये जारी किया जाता है। जिससे नाली, खड़ंजा, इंटरलाकिंग, हैंडपंप का रिबोर समेत अन्य जरूरी विकास कार्य कराए जाते हैं। कुछ ग्राम पंचायतें अच्छा कार्य कराती हैं, जबकि कुछ में लापरवाही बरती जाती है। बेहतर काम करने वाले गांव को स्वच्छता से लेकर अन्य क्षेत्र में शासन स्तर से पुरस्कृत भी किया जाता है। साल 2024 में पंचायत एडवांसमेट इंडेक्स में 577 इंडीकेटर से मूल्यांकन किया गया। इसमें सभी सूचकांक को ग्राम पंचायतों ने पूर्ण नहीं किया। इसको देखते हुए शासन ने अब सिर्फ 174 इंडीकेटर ही तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें